मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में चलती कार में सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन का 2500 रुपये का ऑनलाइन चालान किया।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महाराष्ट्र नंबर की टाटा हैरियर कार (एमएच 02एफवाई-1802) में सवार पर्यटक चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस को लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर ली गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन का 2500 रुपये का चालान काटा गया है। संवाद