फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू और मनाली में 24 घंटे निर्बाध मिलेगी बिजली

Sun, 10 Aug 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड ने राज्य ऊर्जा विकास योजना के तहत 64.32 करोड़ की योजना पर शुरू किया काम
विज्ञापन

स्थानीय जनता, पर्यटन कारोबारियों के साथ लाखों सैलानियों को मिलेगी बड़ी राहत
कुल्लू और मनाली के सब-स्टेशनों, फीडरों और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा बोर्ड
राजीव नैय्यर
कुल्लू। कुल्लू और मनाली के लोगों को अब बिजली की कटौती और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलने जा रही है। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा विकास योजना के तहत दोनों शहरों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 64.32 करोड़ रुपये की योजना पर काम शुरू हो गया है।
यह कदम न केवल स्थानीय जनता को बड़ी राहत देगा, बल्कि लाखों पर्यटकों और होटल कारोबारियों के लिए भी सुविधाएं बेहतर बनाएगा। इसके लिए विद्युत बोर्ड ऊर्जा डेवलपमेंट प्लान के तहत कार्य करेगा। बोर्ड कुल्लू और मनाली के सब-स्टेशनों, फीडरों और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा।
विज्ञापन

कुल्लू और मनाली शहर में उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। कुल्लू शहर में बोर्ड 20 एमवीए के दो अतिरिक्त सब-स्टेशन स्थापित करेगा। शहर के फीडरों और ट्रांसफार्मराें की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। पर्यटन नगरी मनाली में भी निर्बाध बिजली की सप्लाई के लिए बोर्ड शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्थापित 20 से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम करेगा। करोड़ों के बजट का फायदा कुल्लू और मनाली की जनता के साथ लाखों पर्यटकों को भी मिलेगा।


कुल्लू और मनाली में 24 घंटे बिना रुकावट बिजली देने की योजना पर बोर्ड काम कर रहा है। इस पर 64.32 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। उपभोक्ताओं को बिजली कट या लो-वोल्टेज की समस्या न आए, इस दिशा में पहल की जा रही है। - आरएस ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड
विज्ञापन



कारोबारियों को मिलेगा फायदा
मनाली में करीब 2000 से अधिक होटल हैं। होटल कारोबारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। लो वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। दूसरी ओर, कुल्लू शहर में भी सर्दियों के दिनों बिजली की खपत बढ़ने से सुबह के समय बिजली कट लगते हैं। इनसे लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें