फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 225 सड़कें बंद, जिले के 800 गांवों में छाया अंधेरा

Sat, 06 Sep 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दो दिनों से मौसम खुलने से प्रशासन व राहत कार्य में लगी तमाम एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि सुबह के समय हल्की बारिश हुई लेकिन बाद में मौसम खुल गया।
विज्ञापन

शाम को मनाली में भी जमकर बारिश का दौर जारी रहा। सड़क, बिजली व पानी को सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। प्रशासन ने सड़कों को जल्द बहाल करने पर फोकस किया है। जिले में 225 सड़कें बंद है। दो हाईवे भी ठप हैं। कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है। कुल्लू-मनाली हाईवे के साथ हाईवे-305,बंजार-गुशैणी, जिभी-गाड़ागुशैणी सहित कई मुख्य सड़कों पर मशीनरी उतारी गई है। आनी, बंजार, कुल्लू, सैंज, मणिकर्ण, लगवैली व मनाली, लाहौल घाटी में बिजली नहीं है। 800 से अधिक ट्रांसफार्मर ठप होने से 800 गांवों में अंधेरा है। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि जिला में राहत कार्य को तेजी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें