पीएम श्री स्कूल भुंतर में एनसीसी 'ए' सर्टिफिकेट परीक्षा का सफल आयोजन; 225 कैडेट्स ने दिखाया अनु
भुंतर विद्यालय में कैडेट्स ने दिखाया अनुशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में एनसीसी ए-सर्टिफिकेट परीक्षा करवाई गई।
दो हिमाचल प्रदेश बॉयज बटालियन एनसीसी मंडी के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा में क्षेत्र के आठ विद्यालयों के कुल 225 कैडेट्स ने अपनी सैन्य दक्षता का परिचय दिया। परीक्षा में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बटालियन से आए पीआई स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा जिसमें सूबेदार परगट सिंह, सीएचएम प्रदीप कुमार और हवलदार टेक चंद ने कैडेट्स की ड्रिल और प्रायोगिक दक्षता का निरीक्षण किया।
पीएमश्री विद्यालय भुंतर के प्रधानाचार्य तिलक राज की अध्यक्षता में यह परीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि ए-सर्टिफिकेट परीक्षा एनसीसी कैडेट्स के जीवन का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है। सूबेदार परगट सिंह ने भी कैडेट्स की ओर से ड्रिल और वेपन प्रशिक्षण में दिखाए गए प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफल होने वाले कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल होने के लिए विशेष वरीयता प्राप्त करेंगे। उच्च स्तर के प्रमाणपत्रों बी और सी के लिए पात्र माने जाएंगे। इस दौरान एएनओ कश्मीर चंद शर्मा, राजेंद्र कुमार, भास्कर देव, पवन कुमार, नोख राम, जगदीश, यशोदा शर्मा, नवांग आदि उपस्थित रहे।