फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर, गोशाला में मनाया फाग उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के मंगलौर और चनौन पंचायत के ऐतिहासिक व देव स्थली मंगलौर व गोशाला गांव में होली के मौके पर फाग पर्व मनाया गया। देवता बुंगडू महादेव व मार्कंडेय ऋषि के हारियानों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर बुंगडू महादेव के रथ को गोशाला गांव पहुंचाया। इसके बाद लोगों ने देवी-देवताओं की आज्ञा के बाद एक-दूसरे के साथ होली खेली।
विज्ञापन

खास बात है कि जब तक देवता को रंग नहीं लगाया जाता तब तक लोग एक-दूसरे को रंग नहीं लगाते हैं। इसके बाद लोगों ने चोला कलगी के साथ कुल्लवी नाटी का आयोजन किया। इससे पहले देवता के देवलु, हरियानों व कारकूनों ने देवताओं के साथ-साथ लोगों को गुलाल लगाया। इसके अलावा उपमंडल के अन्य गांवों में भी फाग व होली पर्व की धूम रही। इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने गौशाला गांव में देवता बुंगडू महादेव और देवता मारकंडेय से आशीर्वाद लिया। बंजार के जिभी और गुशैणी में विदेशी सैलानियों ने भी जमकर गुलाल उड़ाया और होली मनाई। यहां कैंप चलाने वाले संदीप कंवर, टिकम, टेक सिंह तथा ऐलू राम ने बताया कि उनके कैंप में आए विदेशियों ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर होली उत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें