अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में साल भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल प्रदर्शन करने पर मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। समारोह में बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विधायक ने कहा कि वर्तमान में बंजार कॉलेज सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कॉलेज में साइंस ब्लॉक बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। यहां सोलर प्लांट लगाया जाएगा। कॉलेज में लाइब्रेरियन का पद भरा जाएगा। बंजार कॉलेज में टूरिज्म विषय भी आरंभ किया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से हिमाचल का पहला बाक्सिंग रिंग बंजार कॉलेज में स्थापित है। विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी पेश कर तालियां बटोरी। समारोह में सरीता देवी, खूब राम, मीमांसा दुग्गल, अर्चना, निका राम, शशिकिरण, कमलेश, सानिध्य नेगी, संजय कुमार, हेम लता, ममता, पुजेश्वरी, तेजेेंद्र, नवीन, चंद्रेश कुमार, उमेश नेगी, चांदनी, रीना, रुचि, स्वाती, कपिल कांत, रमेश ठाकुर, शिवांगी, हिना, मनीशा, लता, नवीता, एकता, सोनू, निकास जोशी, गोपाल सिंह, पुष्पा, हिरा देवी, गुंजन, अमरावती, दिपेश्वरी, भूपेंद्र, सुषमा को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पंचायत समिति उपाध्यक्ष केवल राम, पीटीए डूर सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगाराम, प्राचार्य डॉ. जोगिंद्र ठाकुर, सीएससीए के अध्यक्ष कपिल कांत, महासचिव अंजली ठाकुर, जगदीश, जय सिंह ठाकुर, प्रधान मान सिंह, बालक राम ठाकुर, दिनेश राजपूत, नरेंद्र शौरी आदि मौजूद रहे।