फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू, मनाली और भुंतर में निकाली विजय संकल्प रैली

विज्ञापन
रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/पतलीकूहल/बंजार। भाजपा की ओर से शनिवार को विजय संकल्प रैली निकाली गई। कुल्लू, मनाली और बंजार में निकाली गई रैलियों में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भारी बारिश के बावजूद युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। भुंतर से लेकर कुल्लू तक विजय संकल्प रैली निकाली गई, जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा भी मौजूद रहे।
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यक्रमों का लाभ अगले वर्ष देखने को मिलेगा। इस अवसर मंडल अध्यक्ष विजेेंद्र सेन, जिला अध्यक्ष भीमसेन, युवा मोर्चा मंडलाध्यक्ष दुर्गा ठाकुर, मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा, दिग्विजय, अनिल राणा, यशपाल ठाकुर, योगेश, तरुण, नरेश कुमार, जीव ठाकुर, धीरज विष्ट, रोनित ठाकुर, रुचिन, अरुण, दिनेश, दिनेश नेगी, गुरमेल सिंह, विजय नेगी, श्याम देव आदि मौजूद रहे। बंजार विधानसभा में भी गड़सा से बंजार तक भाजपा ने विजय संकल्प रैली का आयोजन किया। बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी की अध्यक्षता में विजय संकल्प रैली गड़सा से होते हुए बजौरा, सैंज, लारजी, बालीचौकी बंजार मेला ग्राउंड पहुंची। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी बहुमत से विजय बनाएंगे। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवारी लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र पाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष जय सिंह, सचिव कुलदीप सोनी, कोषाध्यक्ष बालक राम, शेर सिंह, उपाध्यक्षा महिला मोर्चा माला ठाकुर, उपप्रधान तांदी जगदीश, प्रताप, टिकम, कार्तिक, सुखदयाल आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मनाली मंडल ने शनिवार को वाहन रैली निकाली। यह रैली मनाली से शुरू होकर पतलीकूहल में संपन्न हुई। हालांकि पहले बाइक रैली निकालनी थी। लेकिन खराब मौसम के चलते वाहन रैली निकालनी पड़ी। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मंडलध्यक्ष वागेश शर्मा, विवेक नेगी, भगवान दास नेगी, अखिलेश कपूर, चुनी ठाकुर, गंगा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में कार्यकर्ताओं ने नहीं पहने हेलमेट
भाजपा की विजय संकल्प रैली में कई कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई। बिना हेलमेट पहने बाइक सवार सड़कों पर दो पहिया वाहनों को दौड़ाते रहे। लेकिन न तो इन्हें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने रोका और न ही पुलिस ने चालान काटे। कुल्लू में दो पहिया वाहन पर बैठे दोनों व्यक्तियों के पास हेलमेट होना जरूरी है। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के पुलिस चालान करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें