अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उद्योग विभाग रेशम अनुभाग प्रदेश सरकार की ओर से कलाकेंद्र में रेशम पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विधायक सुरेंद्र शौरी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि योजना से करीब 1200 किसानों को उद्योग की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 14 पंचायतों को इस योजना में जोड़ा गया है।
मंगलौर में 30 लाख से सेरीकल्चर कम्यूनिटी सेंटर बनेगा। इसके लिए जगह का चयन हो चुका है। हर पंचायत में सेरीकल्चर कम्यूनिटी सेंटर बनाने के लिए पांच-पांच किसानों के लिए 1.80 लाख रुपये मिलेंगे। सेरीकल्चर विभाग के उपनिदेशक बलदेव चौहान ने कहा कि 100 पौधों के लिए 2000 रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। अनुसूचित जाति के लिए किसानों के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। 100 महिला किसानों को चयनित कर उन्हें भी लाभ प्राप्त होगा। रेशम आवास के लिए भी अनुदान दिया जाएगा। महिला ग्रुप के लिए 40 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से उज्ज्वला योजना के तहत ग्राम पंचायत चैंहणी की महिलाओं को विधायक ने रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए। शिविर में एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, खंड विकास अधिकारी लोतम राम ठाकुर, सेरीकल्चर अधिकारी डॉ. अरविंद भारद्वाज, विजय चौधरी, खाद्य निरीक्षक डावे राम, ओम प्रकाश, जगदीश, पंचायत समिति उपाध्यक्ष केवल राम ठाकुर, प्रधान खाड़ागाड जय सिंह, बंजार भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष कुलदीप सोनी, खेल बोर्ड सदस्य नरेंद्र शौरी, दिनेश राजपूत, पंचायत समिति सदस्य गंगोत्री शर्मा, अनीता ठाकुर आदि मौजूद रहे।