फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर कार्निवाल के लिए सजने लगी पर्यटन नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। नववर्ष और विंटर कार्निवाल के लिए पर्यटन नगरी मनाली सजने लगी है। विंटर कार्निवल कमेटी द्वारा कार्निवाल के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर चमकदार लाइटें सजाई जा रही है। जिससे कार्निवाल के दौरान मनाली की खूबसूरती देखते ही बने।
विज्ञापन

एसडीएम मनाली एंव विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष रमन घरसंघी ने कहा कि राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके सब कमेटियों का गठन कर दिया गया है। सभी कमेटियां अपने कार्य को अंतिम रूप दे रही है। विंटर कार्निवाल में हिमाचल और देश के अन्य राज्यों से 40 से अधिक सांस्कृतिक दल भाग ले रहे हैं। जो अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मनाली होटेलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि विंटर कार्निवाल दो जनवरी से आरंभ हो रहा है। जो सैलानी नव वर्ष मनाने के लिए मनाली आ रहे हैं। वह मनाली में होने वाले विंटर कार्निवाल को देख पाएंगे। कार्निवाल के दौरान देश विदेश के सैलानी कुल्लवी संस्कृति से भी रूबरू हो सकेंगे। मनाली व्यापार मंडल के प्रधान अमर सिंह ने कहा कि क्रिसमस के दौरान भी भारी संख्या में सैलानी मनाली आए हैं। नववर्ष और विंटर कार्निवाल में भी इस प्रकार से सैलानी अधिक संख्या में मनाली आने की उम्मीद है। मनाली में कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें