फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के अभ्यास वर्ग में मंत्री, पूर्व मंत्री रहे नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू के देवसदन में आयोजित भाजपा के मंडी संसदीय क्षेत्र के अभ्यास वर्ग में संगठन ने एकजुटता दिखाई है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूती से कदम रखना चाह रहा है। हालांकि इस अभ्यास वर्ग में मंत्री अनिल शर्मा व डॉ. रामलाल मारकंडा व पूर्व मंत्री खीमी राम नहीं पहुंचे। पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर भी अभ्यास वर्ग में नहीं दिखे।
विज्ञापन

संगठन का तर्क है कि सभी को कार्यक्रम की सूचना सोशल मीडिया, समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों से दी गई थी। लेकिन व्यवस्तता के बीच कुछ नेता यहां नहीं पहुंच पाए हैं। आगामी चुनाव के लिए अभ्यास वर्ग अहम माना जा रहा है। इसमें मीडिया के प्रवेश पर भी प्रतिबंधित रखा गया था। दो दिन चले इस अभ्यास वर्ग में बंद हाल में मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, अध्यक्ष व महामंत्री समेत बड़े पदाधिकारियों को चुनावी व संगठनात्मक टिप्स दिए गए। हाल में चल रहे कार्यक्रम का सोशल मीडिया समेत अन्य कहीं पर भी प्रसारण नहीं किया गया। इधर, भाजपा जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने बताया कि मंत्री अनिल शर्मा व डॉ. रामलाल मारकंडा दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्त थे। इस वजह वे शिरकत नहीं कर पाए। सभी को विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी गई थी। उधर, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने बताया कि उन्हें अभ्यास वर्ग की सूचना थी। लेकिन वह अभी हिमाचल से बाहर हैं। पूर्व विधायक चंद्र सेन ठाकुर ने बताया कि उन्हें अभ्यास वर्ग की सूचना नहीं थी। अभ्यास वर्ग की सूचना होती तो वह जरूर इसमें शिरकत करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें