स्वार। उपचार के दौरान घायल ट्रक चालक की हुई उपचार के दौरान मौत के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है । परिजनों की ओर से चालक के साथी रेत सप्लायर अकरम व जुल्फिकार के खिलाफ दी गई है। हत्या की तहरीर के बाद से अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लगी है । वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का दौरा कर मृतक के परिजनों से वार्ता कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।
निर्माणधीन मसवासी सुल्तानपुर पट्टी मार्ग पर 9 जुलाई की शाम घटिया रेत सप्लाई को लेकर सप्लायर व सड़क निर्माण मेड़ के बीच मारपीट हो गई थी, जिसमे चले धारदार हथियारों से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए थे, जिसमें ट्रक चालक मानपुर उत्तरी निवासी मुजम्मिल के चाकू लगने के कारण उसे रेफर कर दिया गया था । मंगलवार की प्रात: घायल चालक की मौत हो जाने के कारण मृतक की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक सहित कोतवाल को तहरीर देकर गांव खोदकला निवासी अकरम खां, व मसवासी निवासी जुल्फकार पर घर से बुलाकर अपने साथ ले जाकर दूसरों को फंसाने की नीयत से पति को चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाने से मामले में नया मोड़ आ गया । जबकि मारपीट कर बाद अकरम ने ही मेड विशाल सहित अन्य दो कर्मियों पर उसके चालक मुजम्मिल को चाकू मारकर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक की पत्नी की ओर से दी गई तहरीर के बाद बुधवार पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने मसवासी क्षेत्र में पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया ।और गांव मानपुर उत्तरी पहुंच मृतक के परिजनों से वार्ता कर उन्हें दिलासा दी और मृतक की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया । कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से आई नामजद तहरीर के बाद दोनों नामों को हत्या के मुकदमे में जोड़ लिया जाएगा ।