बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जिला परिषद वार्ड 10 खाड़ागाड़ में उपचुनाव में अब भाजपा समर्थित बालक राम और कांग्रेस समर्थित दुष्यंत के बीच सीधी चुनावी जंग होगी। नामांकन वापसी के दिन पांच में से तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस पदाधिकारी टीसी महंत ने दुष्यंत के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है।
उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बालक राम ठाकुर भाजपा समर्थित पंचायत मोहनी, दुष्यंत ठाकुर कांग्रेस समर्थित पंचायत शिकारी घाट, उम्मीदवार तेजा ठाकुर पंचायत टील, टीसी महंत मोहनी पंचायत, कंढीधार पंचायत से मोती लाल चौहान ने नामांकन भरा था। नामांकन वापसी के आखिरी दिन तीन प्रत्याशियों टीसी महंत, मोती लाल चौहान, तेजा ठाकुर ने अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं, एसडीएम बंजार एवं निर्वाचन अधिकारी एमआर भारद्वाज ने उक्त तीनों उम्मीदवारों के नाम वापसी की पुष्टि करते हुए कहा कि पांच में से तीन उम्मीवारों ने नामांकन वापस ले लिया है। दो उम्मीदवार जिला परिषद उपचुनाव में भाग ले रहे हैं। उपचुनाव के लिए मतदान 29 जुलाई को होगा। मतगणना 30 जुलाई को होगी।