फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार में चार लेखपाल लौटे काम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। हड़ताल पर चल रहे लेखपालों को सेवा समाप्ति के नोटिस दिए जाने के बाद से लेखपालों में खलबली मची है ।तहसील क्षेत्र के हड़ताल पर चल रहे 38 लेखपालों में से 4 लेखपाल काम पर वापस लौट आए हैं। लेखपालों की हड़ताल के चलते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । अपनी मांगों को लेकर जिले भर के लेखपाल हड़ताल पर है, जिसके चलते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की जनता राजस्व कार्यो के लिए तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा हड़ताल पर गए लेखपालों को सेवा समाप्ति सहित अन्य कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद से लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है। हड़ताल पर चल रहे तहसील के 38 लेखपालों में से चार लेखपालों महमूद, सोमपाल, रविन्द्र शर्मा, नीरज लता काम पर वापस लौट आए हैं। तहसीलदार श्रीकृष्ण गोपाल मिश्रा ने बताया कि हड़ताल पर चल रहे 38 लेखपालों में से 4 लेखपालों ने अपना कार्य आकर शुरू कर दिया है। यदि अन्य लेखपाल अपने कार्य पर वापस नही आते है तो जल्द उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें