छात्रों के फार्म भरवाने में
मदद कर रही एसएफआई
कुल्लू और बंजार महाविद्यालय में लगाए हेल्प डेस्क
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/बंजार। स्थानीय कॉलेज कुल्लू में एसएफआई यूनिट ने लगातार पांचवें दिन भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। एसएफआई ने पांच दिनों में करीब सात सौ विद्यार्थियों के फार्म भरकर उनका दाखिला करवाया। इसके लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
एसएफआई के इकाई प्रधान बॉबी, उप प्रधान मनोज ठाकुर, चेतन, मनदीप, चमन लाल, राकेश, हैप्पी, जवना, सुनिधि, सोनिया, राजेश, सोनू, होशियार सिंह, विक्रांत और टिकेश्वरी ने कहा कि महाविद्यालय में नए आए हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। एसएफआई इसी निष्ठा के साथ अपना कार्य भविष्य में भी करती रहेगी। इधर बंजार कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा व मार्गदर्शन के लिए एसएफआई छात्र संगठन की ओर से मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किया गया।
एसएफआई इकाई अध्यक्ष जितेंद्र ने कहा कि बंजार कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों के 350 फार्म भरे। फार्म भरने की अंतिम तिथि 23 जून है। इसके बाद छात्रों को मेरिट के आधार पर विषय मिलेंगे। इकाई सचिव दुले सिंह ने कहा कि रूसा में वार्षिक प्रणाली से आने वाले समय में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। छात्रों को साल में 8 विषयों की परीक्षा देनी होगी। किताबें, विषय अभी तय नहीं हुए हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द सिलेबस तय किया जाए। इस दौरान योगेश्वरी, नवीन, मोहर सिंह, सुरेंन्द्र, जितेंद्र और दुले सिंह आदि मौजूद रहे।