फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू कालेज में नए सत्र को प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

दो दिन में 1365 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
रैगिंग रोकने के लिए बनाई दस दिवसीय कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू कॉलेज में भी नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। 18 से 30 जून तक चलने वाले दाखिले के पहले दो दिनों में 1365 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। कॉलेज में नए विद्यार्थियों के साथ किसी तरह से रैगिंग न हो इसके लिए दस सदस्यों की एक कमेटी भी बना दी है। रैगिंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार पुलिस में एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

18 से 23 जून तक कॉलेज में दाखिले के लिए फार्म जमा करने का काम चलेगा और पहली मेरिट लिस्ट 25 जून को निकाली तथा इसी दिन से 27 जून तक काउंसलिंग होगी। वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट 29 जून और दूसरी काउंसलिंग 29 और 30 जून को होगी। कालेज के प्रिंसिपल डॉ नंद लाल शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार दाखिला 30 जून तक ही ली जाएगी। इसके बाद किसी भी तरह से प्रवेश नहीं लिया जाएगा। एक जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में रैगिंग न हो इसके उनकी अध्यक्षता में दस लोगों को शामिल किया है। जिसमें डॉ नंद लाल शर्मा, डॉ बलबीर सिंह, अंजू गौतम, अधीक्षक ग्रेड-दो, पीटीए के अध्यक्ष सहित एसएचओ कुल्लू को भी शामिल किया है। नए विद्यार्थियों को अपने छात्र संगठन जोड़ने के लिए एबीवीपी, एनएसयूआई तथा एसएफआई ने कॉलेज परिसर में मार्ग दर्शन केंद्र भी स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें