फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों व बीआरओ के लिए मुसीबत बना तेलिंग नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों व बीआरओ के लिए
विज्ञापन

मुसीबत बना तेलिंग नाला
शुक्रवार रात को भी तीन घंटे तक बंद रहा मनाली-लेह मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (कुल्लू)। पहाड़ों में ग्लेशियर पिघलने से जनजातीय क्षेत्र लाहौल क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है। मनाली-लेह मार्ग स्थित कोकसर से करीब आठ किलोमीटर दूर तेलिंग नाला सैलानियों व बीआरओ के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शुक्रवार रात को भी तेलिंग नाला आई बाढ़ से मनाली-लेह मार्ग करीब तीन घंटे तक बंद रहा।
बताया जा रहा है कि रात आठ बजे से लेकर रात 11 बजे तक मनाली-लेह मार्ग के बंद रहने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते पांच दिनों मेें तेलिंग नाला में चार बार बाढ़ आने से अवरूद्ध हो गया है। जिससे बीआरओ की समस्या बढ़ गई है। आने वाले दिनों में यह समस्या और भी विकराल होने की आशंका है। मौसम साफ रहने से घाटी के ग्लेशियर तेजी पिघलने लगे हैं। जिसे साफ मौसम में भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोकसर स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई राजेश कुमार ने कहा कि शुक्रवार रात को भी तेलिंग नाले में बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग पर पर्यटकों की आवाजाही बंद हो गई थी। वहीं स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें