लालड़ी नृत्य, मासू नाटी और
कुल्लवी गीतों ने मचाया धमाल
ठाकुर वेद राम जयंती समारोह उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
मौहल (कुल्लू)। ठाकुर वेद राम 98वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत गत शनिवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लाल चंद प्रार्थी चांद कुल्लवी की स्मृति में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डॉ सूरत ठाकुर ने शिरकत की।
सभा मुख्य महाप्रबंधक रमेश ठाकुर व अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक विजय सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को पारंपरिक रूप से सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत महिलाओं द्वारा किए जाने वाले लालड़ी नृत्य के द्वारा की गई। इसके पश्चात सभा बुनकरों द्वारा मासू नाटी और फैशन शो का खूबसूरत आयोजन किया गया। सभा के बुनकरों खूब राम, हीरा लाल, प्रेमलता, रीना, निर्मला, सुनीता देवी करतार कौशिक और ईश्वरी शर्मा ने गानों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। वहीं गायक धर्मेंद्र शर्मा अपने लोकप्रिय गीतों पीपली खाईए लागी सीसी, सुनेसुने तारी लाडीए व अन्य गीत गाए।
मुख्य अतिथि डॉ सूरत ठाकुर ने काफले पोके वोदिए, औआर घौर तेरा पार घौर मेरा हो लोकप्रिय व अन्य लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति कर पंडाल को थिरकने पर मजबूर किया। इस अवसर पर हैंडलूम संघ फेडरेशन के उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ठाकुर, दिनेश सेन चेयरमैन सूत्रधार कलासंगम, सभा उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, भुट्टिको के मुख्य महाप्रबंधक रमेश ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक विजय ठाकुर, ईश्वरी दास और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर जगदीश शर्मा मौजूद रहे।