कुल्लू। पीडब्ल्यूडी सर्कल कमेटी इंटक की सोमवार को लोनिवि के अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक में 4-9-14 को एक सप्ताह के भीतर शुरू करने की मांग उठाई गई। इंटक कमेटी ने कहा कि तीन सालों से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं होने पर कामगारों में रोष है और इसे भी जल्द देने, कामगारों को प्रमोशन देने तथा कामगारों के एरियर देने का भी आग्रह किया है।
कुल्लू सर्कल प्रधान संजय कुमार और महासचिव लाल चंद ने कहा कि अगर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता उनकी उपरोक्त मांगों को जल्द पूरा नहीं करते तो उन्हें कोर्ट दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। इस दौरान कुल्लू सर्कल कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सचिव रविंद्र शर्मा, महिला अध्यक्षा हेमलता, तुले राम, जगन ठाकुर, चमन लाल, राजकुमार, धर्म चंद, बहादुर सिंह तथा चुनी लाल मौजूद रहे।