फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण के तोष व जरी में हुई 20 होटलों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिकर्ण के तोष और जरी
विज्ञापन

में हुई 20 होटलों की जांच
पर्यटन विभाग और प्रदूषण बोर्ड की निकली खामियां
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हाईकोर्ट की जांच की आंच मणिकर्ण घाटी के पर्यटन स्थल तोष और जरी तक पहुंच गई है। शनिवार को तहसीलदार वेद प्रकाश शर्मा की अगवाई में पांच अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने तोष में 15 और जरी में पांच होटलों, रेस्तरां और होम स्टे की जांच की है।
विज्ञापन

हालांकि निरीक्षण में कोई भी होटल वन या सरकारी भूमि में नहीं पाए गए लेकिन पर्यटन विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करते हुए कई खामियां सामने आई हैं। इसमें कई होटलों, रेस्तरां और होमस्टे पर्यटन विभाग में बिना पंजीकरण और नवीनीकरण के चल रहे थे। इसके अलावा कुछ होटलों के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी भी नहीं पाई गई। ऐसे में आगामी कार्रवाई जिला पर्यटन विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा। जिला पर्यटन अधिकारी बीसी नेगी ने कहा कि उल्लंघन करने वाले होटलों पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें