फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबललेन कार्य से मनाली की सड़कें जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डबललेन के कार्य से मनाली की सड़कें जाम
विज्ञापन

घंटों लग रहे जाम से पर्यटक और आमजन परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में डबल लेन सड़क के निर्माण के कारण आए जाम लग रहा है। शनिवार को मनाली की सड़कों पर घंटों जाम लगने से आम लोगों के साथ मनाली घूमने आए पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सबसे अधिक परेशान बाहंग, ढुंगरी और लेफ्ट बैंक से आने वाले लोगों को होना पड़ा है।
मनाली में पिछले तीन दिनों से सड़क के डबललेन निर्माण का कार्य चल रहा है और इस दौरान से जाम की समस्या आन खड़ी है। सड़क निर्माण के चलते आगामी दिनों में और भी समस्या बढ़ने की संभावना है। स्थानीय निवासी पंकज, राजू, रमेश ठाकुर, डोला सिंह, किशन ठाकुर, चमन सिंह, तेज सिंह, बुध राम शर्मा, राजीव ठाकुर तथा मेहर चंद ने कहा कि डबललेन निर्माण के लिए मनाली में कटे पेड़ों से जाम और भी आफत वाला हो गया है। सड़क के डबललेन बनाने का कार्य रात के समय होना चाहिए। जिससे पर्यटकों और आम लोगों को किसी तरह की समस्या न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-21 को डबल लेन बनाया जा रहा है और इसका निर्माण कार्य कुल्लू से लेकर मनाली तक युद्धस्तर पर चल रहा है। जिससे कुल्लू से लेकर मनाली तक जाम लग रहा है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि मनाली शहर में डबललेन सड़क का निर्माण चल रहा है। जिससे यहां ट्रैफिक जाम हो रहा है। पुलिस के जवान यहां ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें