फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वर्षो बाद पहले शपथ ग्रहण समारोह में मिला कुल्लू को मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
15 वर्षों बाद पहले शपथ ग्रहण
विज्ञापन

समारोह में मिला कुल्लू को मंत्री
हर बार दूसरे शपथ समारोह का इंतजार करते थे कुल्लूवासी
अमी चंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू को पंद्रह साल के बाद पहले शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री मिलने का सौभाग्य हासिल हुआ है। इससे पूर्व 2003 में स्व. राजकृष्ण गौड़ पहले शपथ ग्रहण समारोह में कृषि मंत्री के ओहदे पर आरूढ़ हुए थे, लेकिन उसके बाद पहले शपथ ग्रहण में कोई कैबिनेट मंत्री नहीं बन सका था।
विज्ञापन

राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डालें तो कुल्लू जिला के बंजार से खीमी राम शर्मा 2003 और 2007 में चुनाव तो जीत गए। 2007 में चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला और कुल्लू जिला को मंत्री पद दूसरे शपथ समारोह में मिला था, लेकिन इस पहले खीमी राम को 12 जनवरी 2008 को विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया था। एक साल के बाद प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने और 20 फरवरी तक इस पद पर रहे। 23 फरवरी 2012 को वन एवं जनजातीय मंत्री बने थे। ऐसे में महज सात माह तक ही मंत्री के ओहदे पर आसीन हुए। 2012 के विस चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस में फिर जिला को कैबिनेट मंत्री से तीन साल तक इंतजार करना पड़ा था। वीरभद्र सरकार में 27 अगस्त 2015 में दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में कुल्लू के बंजार के विधायक स्व. कर्ण सिंह को आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री बने थे। आकस्मिक निधन के कारण वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे। इस बार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के मंत्रिमंडल में कुल्लू के मनाली विस क्षेत्र के विधायक गोविंद ठाकुर को पहले शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री बनाया है। ऐसे कुल्लू को पहले शपथ ग्रहण समारोह में कुल्लू को 15 सालों के बाद कैबिनेट मंत्री मिला है। इससे कुल्लू जिला में गोविंद ठाकुर का सियासी कद बड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें