पूजा को चुना बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर
चनौन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह
रोहन और चंद्रा को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
अमर उजाला ब्यूूरो
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनौन में शनिवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ठाकुर ने की। जबकि, कार्यक्रम में पूर्व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, जिन्हे कल देश को चलाना है। सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्रों को कुरीतियों और नशे से बच कर अच्छाई का रास्ता अभी से अपनाना चाहिए। वहीं, समय के महत्व को भी विद्यार्थी को समझना चाहिए। उन्होंने शिक्षा और खेल में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में हुई वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। वहीं, रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कुल्लवी नाटी से अन्य कार्यक्रम पेश कर विद्यार्थियों ने वाहवाही लूटी। इस दौरान डॉ. राजकुमार शर्मा की ओर से अंकित मेमोरियल प्राइज और पांच हजार रुपये की राशि छात्रा जवना देवी को प्रदान की। प्राइमरी स्तर पर प्रथम रहे हरीश को 3000, आर्यन को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। शिक्षा क्षेत्र में कोमल ठाकुर, पूजा देवी, नरेश कुमार, चिरंजीव, राजेंद्र सिंह, जवना देवी को सम्मानित किया गया। बेस्ट ब्वॉय रोहन और बेस्ट गर्ल चंद्रा को चुना गया। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब पूजा को दिया गया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष तेजा सिंह, नरेश कुमार, जय देव, भोपाल टाईगर, नरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।