फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू के खिलाड़ियों ने जीते 12 मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के खिलाड़ियों ने जीते 12 मेडल
विज्ञापन

1 स्वर्ण, दो रजत और 9 कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
शिमला में हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। शिमला में 11 से 12 नवंबर को आयोजित कैरिट, जूनियर और सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कुल्लू जिला से लगभग 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें एक स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और नौ कांस्य पदक जिला कुल्लू के खिलाड़ियों ने जीते।
जूडो के जिलाध्यक्ष और कोच रणवीर ठाकुर, महासचिव विपन चंदेल और सतपाल ने बताया कि शिमला में आयोजित हुई दो दिवसीय कैरिट, जूनियर और सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में राज्य भर से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें कुल्लू जिला से 32 खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में कुल्लू के खिलाड़ियों ने 12 मेडल हासिल कर जिला का नाम रोशन किया। जिसमें अतिक्षा राणा ने स्वर्ण पदक, रितिंजय नेगी और सनेहा ने रजत पदक हासिल किया। प्रियंका, शगुन चंदेल, हिमानी, शिवांगी बोध, अनीशा, भावना ठाकुर, पल्लवी कुमारी, हिमानी शर्मा और सागर वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले जूनियर वर्ग के खिलाड़ी जालंधर में दिसंबर माह में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिसंबर में ही होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के चेयरमैन किशन ठाकुर और वाइस चेयरमैन धनवीर ठाकुर, बजौरा स्कूल की प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा, पीटीआई हरदेव और जूडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों केे बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें