उपायुक्त ने बच्चों संग पढ़ा दो दुनी चार
डीसी युनूस ने सरकारी स्कूलों में किया निरीक्षण
उपायुक्त ने बच्चों के साथ पढ़े पहाड़े, समस्याएं भी जानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगवैली की चौपाड़सा पंचायत का उपायुक्त कुल्लू युनूस ने औचक निरीक्षण किया। इसके साथ उन्होंने पंचायत के कामकाज के साथ मिडल और प्राइमरी स्कूलों का भी निरीक्षण किया और स्कूल में आ रही समस्याओं को जाना। दोपहर बाद करीब तीन बजे चौपाड़सा पंचायत पहुंचे डीसी को देखकर हड़कंप मचा गया। उन्होंने चौपाड़सा गांव को बन रहे पैदल रास्ते का निरीक्षण भी किया। बाद में उपायुक्त ने मिडल और प्राईमरी स्कूल चौपाड़सा का भी निरीक्षण किया और स्कूल में चल रही खेल मैदान की समस्या को जाना। उपायुक्त युनूस ने स्कूल अध्यापकों व स्कूली बच्चों से बात भी की और उनकी खेल मैदान को दूर करने का आश्वासन दिया।
डीसी युनूस ने कहा कि चौपाड़सा स्कूल के बच्चों की खेलों के प्रति खासी रूचि है। ऐसे में खेल मैदान को जल्द बनाने को लेकर तहसीलदार कुल्लू को वन विभाग के साथ पूरी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दे दिए हैं। इस दौरान डीसी ने प्राईमरी स्कूल के बच्चों के साथ दो से लेकर 15 तक पहाड़े भी पढ़े। उपायुक्त को अपने बीच पाकर स्कूल के नौनिहाल पंचायत के लोग गदगद हो उठे। उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।