अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)।
लाहौल के व्यय पर्यवेक्षक अख्तर रसीद ने अधिकारियों के साथ बैठक की। व्यय पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से चुनाव प्रचार-प्रसार पर किए जा रहे व्यय पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव व्यय के संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर उसका तुरंत निपटारा सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
अख्तर ने अधिकारियों को आदेश दिए कि चुनाव व्यय के संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर चुनाव आचार संहिता के तहत नोटिस जारी किए जाए। इस दौरान स्पीति क्षेत्र व्यय पर्यवेक्षक हर्षवधन राय, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी, निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा, जिला नोडल अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी उदयपुर सनील वर्मा, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास गौरव महाजन, सहायक व्यय पर्यवेक्षक शरप दोरजे नेगी, तहसीलदार निर्वाचन दोरजे ठाकुर, व्यय टीम के अनुभाग अधिकारी प्यारे चंद आदि मौजूद रहे।