फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता के सामने भिड़ गए खीमी राम व शौरी के समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। बंजार भाजपा मंडल की परिवर्तन रथयात्रा की सैंज में हुई जनसभा में सांसद शांता कुमार के सामने ही भाजपा के दो गुट आपस में भिड़ गए। पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा तथा जिप सदस्य सुरेंद्र शौरी के समर्थकों में खूब धक्कामुक्की हुई। सैंज में जनसभा के दौरान जिला परिषद सुरेंद्र शौरी को मंच पर सम्मान नहीं मिलने पर यह पूरा विवाद हुआ है और उनके समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी की। इससे पहले भी दोनों गुटों के समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाने के साथ-साथ अपने-अपने नेताओं के पक्ष में भी जमकर नारे बाजी की।
विज्ञापन

मंच में जब यह सब हुआ तब मंच पर भाजपा के दिग्गज नेता सांसद शांता कुमार, मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा सहित सदर विधायक महेश्वर सिंह, विधायक जय राम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री शिशु धर्मा, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा भी मौजूद थे। करीब आधा घंटे तक इस नजारे को देख सदर विधायक महेश्वर सिंह बीच-बचाव में आए और समर्थकों को शांत किया। इस हंगामे से करीब आधा घंटे तक कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ।

जिप सदस्य सुरेंद्र शौरी के अनुसार सैंज में हुई परिवर्तन रथ यात्रा की जनसभा के मंच पर उन्हें किसी तरह का सम्मान नहीं दिया गया। जिससे समर्थक भड़क गए। वह जनता द्वारा चुनकर भेजे पर प्रतिनिधि है और वह जनाधार वाले नेता है लेकिन कुछ लोग तानाशाही कर माहौल को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें