फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने लालड़ी नृत्य कर दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जहां पर नारी की पूजा होती है, वहीं पर देवी-देवता वास करते हैं। हिंदू संस्कृति में महिलाओं को ऊंचा स्थान दिया गया है। नवरात्रों की शुरूआत भी दुर्गा माता की पूजा से ही होती है। समाज में नारी को प्राचीन समय से आदर सत्कार दिया जा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने ज्वाला माता मंदिर शमशी में शनिवार को अमर उजाला के 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की आराध्य माता ज्वाला ने महिलाओं के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर देव नृत्य किया। महिलाओं ने लालड़ी नृत्य कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। डीएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण मात्र कहने से नहीं होगा। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। हर मंच पर महिला के हित की बात रखनी होगी, तभी इस दिशा में चलाई जा रही मुहिम में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। साथ ही आशीष शर्मा ने कहा कि महिलाओं के हित में बहुत कानून बनाए गए हैं। उन्होंने आईपीसी की धारा 498 ए, घरेलू हिंसा अधिनियम और पोक्सो एक्ट के बारे में भी बताया। पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े को पहले पारिवारिक तौर पर घर में ही निपटाने का प्रयास करती है। इसके बावजूद अगर दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता तो पुलिस एफआईआर दर्ज करती है। इससे पहले मंदिर कमेटी के प्रधान नानक चंद ने महिलाओं के हक में चलाई जा रही अमर उजाला की मुहिम को सराहा। इस दौरान माता ज्वाला के कारदार इंद्रदेव ठाकुर, ग्राम पंचायत शमशी के प्रधान राकेश ठाकुर, मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान जोगू राम, सचिव ओम प्रकाश, पुजारी प्रताप चंद, राजेश, गूर रविंद्र रब्बू, जठाई सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें