फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तूरी स्कूल में नवाजे होनहार

विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ग्राम पंचायत बस्तोरी के अंतर्गत आने वाले मिडल स्कूल बस्तूरी एक प्राइमरी स्कूल बस्तूरी एक का सालाना समरोह किया गया। संयुक्त रूप से मनाए गए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय पंचायत के उपप्रधान राम चंद और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राम नाथ मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम से की। कार्यक्रम में मेधावी पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन

छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इसके अलावा फैंसी ड्रैस, रंगोली, विद्यार्थियों की माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस, रस्साकशी, एकांकी पढ़ो और पढ़ाओ व कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। माध्यमिक पाठशाला से मुख्याध्यापक तीर्थ राम और प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक भीमसेन ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और पूरे वर्ष की उपलब्धियों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्राथमिक पाठशाला से सोनिया, निशांत ठाकुर और माध्यमिक पाठशाला से सिमरन और रोहित ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ छात्र और छात्रा चुने गए। इसके अलावा आर्यन, दक्ष, इशा, अंकुश, लक्ष्मी देवी, साक्षी, निखिल, सुमन, सुमित, दीपिका, मोनिका, निशांत, परस राम, वरूण, सिमरन, रोहित, कुसुम, दीक्षा सोनिया, निशांत ठाकुर, रोहित को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिवा युवक मंडल सरली के प्रधान हेमराज, पुरुषोत्तमा देवी, भूमा देवी, निर्मल देवी, निरत राम, किशन चंद, ओम सिंह, नीलमणि, सवित्रा देवी, निर्मला देवी, शकुंतला देवी, लीला देवी, मेघ सिंह, वीर सिंह, लाहौली देवी, धर्मा देवी व भगती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें