फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधेरनी, धारला में खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायत शलीन के गांव गधेरनी और ग्राम पंचायत पुंथल के गांव धारला में उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी हैं। इन दुकानों के लिए 20 दिसंबर तक जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि इन दुकानों के लिए एकल नारी, महिला मंडल, महिलाओं की सहकारी सभा या महिलाओं का कोई अन्य समूह, विकलांग व्यक्ति जो दुकान चलाने में सक्षम हो, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति, ग्राम पंचायत या सहकारी सभाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति या संस्था निर्धारित प्रपत्र पर 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिला नियंत्रक ने बताया कि आवेदक कम से कम मैट्रिक पास होना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ मैट्रिक का प्रमाण पत्र वित्तीय स्थिति से संबंधित दस्तावेज, शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं तथा परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित सरकारी रोजगार में न होने का प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता व भंडारण क्षमता संबंधी दस्तावेज और आवश्यक प्रमाण पत्र संलग्न होने चाहिए। जिला नियंत्रक ने ग्राम पंचायत शलीन और पुंथल के पात्र व्यक्तियों से इन दुकानों के लिए आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें