फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज अस्पताल में डॉक्टर न होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के अंतर्गत सैंज अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों को लेकर हिमाचल किसान सभा ने मोर्चा खोल दिया है। किसान सभा ने मंगलवार को सैंज में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान सभा के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने कहा कि पिछले दो सालों से सैंज घाटी की 15 पंचायत के लोग डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग के बावजूद डॉक्टरों के खाली पद नहीं भरे जा रहे हैं। घाटी के दूरदराज क्षेत्रों से लोग जब सैंज अस्पताल पहुंचते हैं तो यहां मायूसी झेलनी पड़ती है। डॉक्टर न होने से घाटी के लोगों को 50 किलोमीटर दूर कुल्लू अस्पताल में उपचार करवाने जाना पड़ता है। कई बार तो मरीज आधे रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। सरकार और विभाग के अधिकारी हर बार लोगों को डॉक्टरों की नियुक्ति पर झूठे आश्वासन देते हैं। लेकिन अब जनता चुप नहीं बैठेगी। अगर सरकार व विभाग ने जल्द ही सैंज अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला महासचिव नारायण सिंह चौहान, किसान सभा सचिव मोती राम कटवाल, अर्जुन, जगदीश, पन्ना लाल, रामदास, गोली देवी, बालदासी, रवि चौहान और भगत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें