फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण को छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। जल संरक्षण के अंतर्गत कालेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों को जल की महत्ता बताते हुए जागरूक किया कि जल नही तो कल नही ,जल है तो जीवन है । मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज छात्र छात्राओं ने जल संरक्षण के अंतर्गत नगर में रैली निकाली । रैली का शुभारंभ राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिव शंकर ने हरी झंडी दिखाकर किया । रैली स्वार बाजपुर मार्ग ,मुख्य बाजार, कोतवाली मार्ग, मोहल्ला काशीपुर, मोहल्ला चक स्वार होते हुए इंटर कालेज पर जाकर समाप्त हुई। रैली में छात्र छात्राओं ने लोगों से जल की कीमत जाने ,उसका सदुपयोग करने,जल की बर्बादी नही करने जैसे स्लोगन हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया । इस दौरान राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या साधना विश्नोई, अध्यापिका रेनू आर्य,अध्यापक नुरूल हसन, कपिल देव,मोहम्मद इल्यास, अमित राठौर,नवी अहमद, मोहम्मद उस्मान आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें