फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलोड़ा में खड़ी बस से टकरा गई कार

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। औट-लुहरी एनएच-305 पर गांव जलोड़ा के पास शनिवार देर शाम एक कार निगम की बस से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो की बस एचपी 06-4171 रामपुर-कुल्लू रूट पर आ रही थी। जलोड़ा गांव के पास एचआरटीसी बस किसी वाहन को पास देने के लिए रुकी। इस दौरान एक्सयूवी कार एचपी 31-3686 ब्रेक न लगने से बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। हालांकि एचआरटीसी बस व कार चालक के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। छह बजे के बाद एनएच-305 को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया। उधर, थाना प्रभारी बंजार सीआर चौधरी ने कहा कि बस के पिछले हिस्से से कार टकरा गई। कार की ब्रेक न लगने के कारण टक्कर हुई। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें