फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में स्थापित होंगे 26 नए ग्रामोद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में स्थापित
विज्ञापन

किए जाएंगे 26 नए ग्रामोद्योग
65 लाख मिलेगा उपदान, 208 लोगों को मिलेगा रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से राज्य में 326 नए ग्रामोद्योग लगाए जाएंगे। जिस पर 8.13 करोड़ की धनराशि उपदान के रूप में पात्र व्यक्तियों को प्रदान की जाएगी। जिसमें 2607 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मुहैया उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने शनिवार को जिला मुख्यालय केलांग में कहा कि महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन वर्ष 1968 में किया गया था। इसके गठन के पीछे महात्मा गांधी का मूल विचार यह था कि छोटे कारोबारियों व लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करवाना जिससे गांवों के लोगों का पलायन शहरों की तरफ न हो। इससे गांव के साथ देश भी समृद्ध होगा। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति जिला में 26 नए ग्रामोद्योग स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 65 लाख का उपदान पात्र व्यक्तियों को दिया जाएगा और साथ ही 208 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान किया जाएगा। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष ने इससे पूर्व उदयपुर में ऊन पिंजाई केंद्र का निरीक्षण भी किया और वहां के लोगों को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें