प्रकाश चंद शर्मा बने
कंडक्टर यूनियन के प्रधान
कुल्लू इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन
रतन लाल को सौंपी महासचिव की जिम्मेवारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एचआरटीसी स्टेट कंडक्टर यूनियन कुल्लू इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को हुआ। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप ने की। इस दौरान प्रकाश चंद शर्मा को प्रधान चुना गया। ज्ञान चंद वरिष्ठ उप प्रधान, मोहर सिंह, नरेंद्र सिंह को उप प्रधान बनाया गया।
वहीं संतोष कुमार सह सचिव, कार्यालय सचिव रत्न लाल, संगठन सचिव ओम सिंह, कोषाध्यक्ष भोला राम, सह कोषाध्यक्ष सुनील कपूर, प्रेस सचिव लाभ सिंह, लेखा परीक्षक अमर देव गुप्ता, मुख्य सलाहकार बेली राम और सलाहकार जगदीश नेगी चुने गए। भूपेंद्र सिंह, परम देव, मनोज कुमार, कुंजू राम, रूप चंद, मनसा राम, प्यारे लाल, प्रेम चंद, रामनाथ, सुरेंद्र सिंह, देवी राम, बीरबल सिंह, सुरेंद्र पॉल, सुरपाल, राम राज, तापे राम, लाल सिंह, केवल कुमार, राम सिंह, जगदीश चंद, महिंद्र पॉल सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है।
इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप ने कहा कि जब कोई उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त होता है तो उसके स्थान पर वरिष्ठता के आधार पर पात्र परिचालक को पदोन्नत किया जाए। कंडक्टरों को 17 प्रतिशत अंतरिम राहत, तीन प्रतिशत डीए का भुगतान समय पर किया जाए। निगम में परिचालकों की भर्ती की जाए। जिससे डिपुओं में खड़ी बसें सुचारु रूप से चल सकें। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देय पेंशन, भत्तों का भुगतान समय पर किया जाए।