फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में 30 फीसदी बढ़े टमाटर के दाम

विज्ञापन
टमाटर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर के दाम ही पिछले एक सप्ताह में ही करीब 30 फीसदी बढ़ कर गए हैं। पिछले सप्ताह 40 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाल लाल टमाटर अब 60 रुपयेे प्रतिकिलो तक बिक रहा है। वहीं प्याज भी 60 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। महंगी सब्जियों के चलते गृहणियों का रसोई का बजट बिगड़ गया है। करीब दो महीनों से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। आलू को छोड़कर अन्य सभी सब्जियां महंगी हैं। जानकारों के मुताबिक सब्जियों के दाम बढ़ने की मुख्य वजह जिला में टमाटर का उत्पादन कम होना बताया जा रहा है। पिछले करीब तीन माह तक सूखा रहने के कारण सब्जियों की पैदावार रूक गई। लोकल सब्जियों की स्थानीय सब्जी मंडियों में कम आमद का खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गृहणी पार्वती देवी, नीलम कपूर, वंदना ठाकुर, सोनी, प्रियंका और रीना देवी ने कहा कि सब्जियों के दाम हर सप्ताह बढ़ते जा रहे हैं। सब्जियों के दाम बढने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर और प्याज का जायका अब रसोई में कम होने लगा है। पहले वह एक किलो टमाटर लेकर जाती थी, लेकिन अब उन्हें आधा किलो से ही गुजारा करना पड़ रहा है। महंगाई की मार गरीब आदमी पर पड़ी है। सरकार को महंगाई कम करने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

इधर, सब्जी मंडी कुल्लू में वीरवार को आलू 500 से 13 सौ रुपये, प्याज 4 हजार से 48 सौ रुपये, बैंगन 15 सौ से 24 सौ रुपये, कद्दू एक हजार से 15 सौ रुपये, घिया एक से दो हजार रुपये, टमाटर चार हजार से 45 सौ रुपये, फूल गोभी व बंद गोभी दो हजार से 25 सौ रुपये, हरा मटर तीन से चार हजार रुपये, बीन व गाजर 25 सौ से तीन हजार रुपये, हरीमिर्च दो हजार से 35 सौ रुपये, शिमला मिर्च 35 सौ से 4 हजार रुपये, मूली एक हजार से 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें