फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हा छोड़ कर मतदान करने पहुंची महिलाएं

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में विधानसभा चुनावों को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। वीरवार सुबह से ही पोलिंग बूथों पर गृहणियां चूल्हा छोड़ कर मतदान करने के लिए निकली। कामकाज छोड़ महिलाओं ने पोलिंग बूथ पर अपने प्रत्याशी के लिए वोट किया। महिलाओं की अच्छी तादाद देखकर पोलिंग बूथों पर प्रत्याशियों ने भी राहत की सांस ली है
विज्ञापन

गौर रहे कि जिला कुल्लू में 142353 महिलाएं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। मिनी सचिवालय में स्थापित पोलिंग बूथ में मतदान करने आई महिला इंदिरा और कांता भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के मतदान करना जरूरी है। यह हमारा अधिकार भी है। उन्होंने सुबह अपना वोट डालकर अपना फर्ज निभाया। खराहल घाटी के पोलिंग बूथ बंदल में वोट देने आई महिला राधा देवी और शालू ने कहा कि उन्होंने सब कामकाज छोड़ सबसे पहले वोट दिया। हालांकि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में घास काटने आदि का काम चला हुआ है। हालांकि वोट के लिए आठ बजे से लाइनें लग गई थीं। इधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में स्थापित पोलिंग बूथ में मतदान करने आई सोनी, कल्पना ठाकुर और शमला देवी ने कहा कि जिस प्रकार से समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवा रही हैं तो मतदान में भी महिलाओं का फर्ज बनता है कि अपनी उपस्थिति शत प्रतिशत दर्ज करवाएं। वहीं आदर्श महिला पोलिंग बूथ पर महिलाओं की सेवाओं को भी लोगों ने खूब सराहा।

वीवीपैट चुनाव में एक बेहतर प्रयास
महिलाओं ने हिमाचल के चुनावों में पहली बार वीवीपैट युक्त वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को चुनाव आयोग का सराहनीय कदम बताया। महिलाओं ने माना कि इससे चुनावों में पारदर्शिता आई है। लोगों को वोट डालने के बाद पूरा विश्वास हो जाता है उन्होंने किस प्रत्याशी को वोट किया है। इससे पहले के चुनावों में यह सुविधा नहीं होती थी। यह चुनाव आयोग की ओर से एक बेहतर प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें