फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र सिंह पर षड़यंत्र के तहत हो रही कार्रवाई : बराड़

विज्ञापन
congress logo - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह ने सोमवार को बंजार में शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद बंजार के मेला ग्राउंड बंजार में एक जनसभा हुई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह बराड़ और पंजाब के विधायक कुलविंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री स्वर्गीय कर्ण सिंह को याद करते उनकी धर्मपत्नी डॉ शिवानी सिंह और पुत्र आदित्य विक्रम सिंह भी मंच भावुक हो गए। इस दौरान अमरेंद्र सिंह बराड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पर षडयंत्र के तहत ईडी की कार्रवाई करवा रहे हैं। बाद में कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह ने अपने पिता कर्ण सिंह को याद किया और कहा कि वे बंजार विस में बचे कार्यों को पूरा करने चाहते हैं। पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर भी मौजूद रहे और जनता से आदित्य के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इससे पहले खुंदन पुल से लेकर ऐतिहासिक मेला ग्राउंड बंजार तक ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाली गई। इस अवसर पर देवी सिंह पाल, थरबन पालसरा, टीसी महंत, गुमत राम, भोलादत्त, बलदेव ठाकुर, बुद्धि सिंह, हेमराज शर्मा, मोहर सिंह, टहल सिंह राणा, डोला सिंह महंत, राम लाल कुल्लवी, कुंजलाल राणा, टेढ़ी सिंह नेगी, धनीराम चौहान व अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर कनौण से कुर्मी राम, इंद्र सिंह व श्याम लाल, चकुरठा से नीरत सिंह, इंद्र सिंह व जीवन ठाकुर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। जिनका आदित्य विक्रम सिंह ने हार पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें