फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में बंजार ने कुल्लू खंड-2 को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। सैंज के मेला मैदान में चल रही 24वीं जिला स्तरीय अंडर 14 खेल प्रतियोगिता में वीरवार को दूसरे दौर के मुकाबले हुए। जिला के आनी, निरमंड, बंजार, नग्गर, कुल्लू-1 और कुल्लू-2 खंड के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खोखो, वालीबॉल, हैंडबॉल, एथलेक्टिस और सांस्कृतिक स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले। छात्र वर्ग के खोखो में बंजार ने कुल्लू-2 को मात दी। वॉलीबाल में बंजार और आनी का मुकाबला होगा। इससे पहले आनी से कुल्लू खंड-2 को जबकि बंजार ने कुल्लू-1 को हराया। कबड्डी के छात्र वर्ग में नग्गर व आनी के मध्य रोमांचक मुकाबले में आनी ने मुकाबला अपने नाम किया। निरमंड व बंजार के बीच मुकाबले में बंजार ने अगले दौर में प्रवेश किया। छात्र वर्ग के खोखो में आनी व कुल्लू-2 के मध्य टक्कर में कुल्लू-2 ने जीत हासिल की। वहीं छात्रा वर्ग की कबड्डी में आनी खंड ने कुल्लू-2 को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

नग्गर और कुल्लू-1 के बीच खोखो की टक्कर में नग्गर की छात्राओं ने मैच जीता। इस दौरान खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी बंजार मनोरमा देवी, प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य संरक्षक इंद्र ठाकुर, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, जिला महासचिव बिहारी लाल परमार, त्रिलोक, सैंज खंड प्रधान सब्जा चंद नेगी, खंड बंजार प्रधान जीवन सिंह संधू, जिला खेल सचिव धर्म चंद शर्मा और दलीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें