फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक अध्यापकों के लिए बैचवाइज साक्षात्कार 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट, मेडिकल और नॉन मेडिकल के पद भरे जाने हैं। इसके लिए सभी वर्गों के स्नातक अध्यापकों के पदों के लिए बैचवाइज साक्षात्कार लिए जाएंगे। टीजीटी आर्ट, टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी मेडिकल वर्ग में लिए जाने वाले यह साक्षात्कार 16 से लिए जाने हैं। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर बुलावा पत्र जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साक्षात्कार उप निदेशक कार्यालय मिनी सचिवालय में लिए जाएंगे। टीजीटी आर्ट के लिए जनरल के लिए 1999, ओबीसी 2003, एससी 2003 जबकि एसटी 2002 से अपटूडेट, जबकि बीपीएल में जनरल 2001, ओबीसी में 2004, एससी 2004 और एसटी बीपीएल 2007 बैच तक उम्मीदवार साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। इसी तरह टीजीटी नॉन मेडिकल में जनरल 1999, ओबीसी 2001, एससी 2005, एसटी 2006, जबकि बीपीएल वर्ग में जनरल 2002, ओबीसी 2005, एससी 2009 बैच तक के अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे। टीजीटी मेडिकल में जनरल 1999, ओबीसी 2005, एससी 2006 और एसटी 2005 के बैच तक अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल किए जाएंगे। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक कुलवंत पठानिया ने कहा कि पात्र उम्मीदवारों को अगर किसी कारण बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। वे सभी दस्तावेजों, एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साक्षात्कार में शामिल हों। साक्षात्कार का समय सुबह 10 बजे रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें