मनाली (कुल्लू)। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की नामांकन रैली में मनाली से लगभग 2000 कार्यकर्ता मंडी गए थे। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है।
चुनावों के समय किए गए वादे भी आधे से ज्यादा कांग्रेस ने पूरे कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने आपदा के समय खुद को साबित किया है। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के लिए कई किलोमीटर पैदल गए। संवाद