फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हामटा पांडू रोपा में रोपे 200 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। हामटा पर्यावरण सुरक्षा समिति प्रीणी के तत्वावधान में रविवार को हामटा क्षेत्र के हामटा पांडू रोपा में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 200 पौधे रोपे गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अभियान में ग्राम पंचायत प्रीणी की प्रधान मृदुल ठाकुर और उपप्रधान हुकम चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के प्रधान कुंदन लाल ने किया। समिति के सचिव प्रेम चंद, ओम प्रकाश, अनवर, हंस राज, जीत राम और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। वन विभाग के वनरक्षक देव राज तथा हिमालय डिजास्टर रेस्क्यू एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल, खेख राम, विजय कुमार, देव प्रकाश और राज कुमार ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। समिति के प्रधान कुंदन लाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें