फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल और डिजाइन का होगा मिलान

विज्ञापन
भूतनाथ पुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। दस करोड़ की लागत से बना भूतनाथ पुल करीब तीन महीनों से यातायात के लिए पूरी तरह से बंद चल रहा है। इससे अखाड़ा बाजार में रोजाना घंटों जाम भी लग रहा है। ब्यास नदी पर बना डबललेन पुल, जहां बीचोंबीच से झुक गया है, वहीं इसमें दरारें आने से वाहनों की आवाजाही खतरनाक हो गई है।
पुल की जांच के लिए बनी मजिस्ट्रेट टीम छह मार्च को पुल का निरीक्षण कर इसके डिजाइन के साथ मिलान करेगी। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद की अध्यक्षता में गठित टीम में कई विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। टीम में एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल, आईपीएच के अधिशासी अभियंता केआर कुल्लवी, सहायक अभियंता बीएसएनएल तथा भू संरक्षण अधिकारी शामिल हैं। हालांकि पुल बंद होने के विकल्प में लोनिवि में अखाड़ा बाजार में ब्यास नदी पर बैली ब्रिज बनाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। इसके निर्माण का लक्ष्य 31 मार्च तक रखा गया है। लेकिन हैरानी जनक है कि ब्यास नदी पर दस करोड़ की लागत से बना डबलेलन पुल मात्र पांच साल के भीतर क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले को लेकर मजिस्ट्रेट टीम ने पहले ही लोनिवि से पुल निर्माण को लेकर पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। इसकी जांच के बाद अब रिकॉर्ड के साथ पुल का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद सौंपेंगे रिपोर्ट
एडीएम कुल्लू एवं मजिस्ट्रेट टीम के अध्यक्ष अक्षय सूद ने कहा कि भूतनाथ पुल की जांच चल रही है। पुल के निरीक्षण के बाद पूरी रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू को सौंपी जाएगी। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट आने पर जो भी खामियां सामने आएंगी, उस पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें