फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुरला में बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पिछले दो दिनों में कुल्लू में हुई मूसलाधार बारिश से करोड़ों का नुकसान हुआ है। पुलिस थाना भुंतर के तहत हुरला में वीरवार देर शाम को बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हुरला में नेपाली शेर बहादुर (21) पुत्र किशन बहादुर स्थानीय देवेंद्र सिंह की जमीन में टीन के शेड में रह रहा था। वह वीरवार करीब सवा सात बजे इसी शेड में अपने पिता के साथ था। बाहर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश हो रही थी। युवक ने अपना मोबाइल भी चार्जिंग पर लगाया हुआ था। अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद यह युवक जमीन पर गिर पड़ा। जब उसके पिता ने देखा तो युवक की जान जा चुकी थी। इसके बाद युवक के पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि युवक इससे बच नहीं पाया। यह भी माना जा रहा है कि मोबाइल की रेडिएशन तरंगों से बिजली की चपेट में युवक आ गया। पुलिस ने शुक्रवार को युवक के शव का कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की। कहा कि हुरला में एक युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें