फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमखंड गिरने से किलाड़ को जोड़ने वाला वैली ब्रिज ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में हुई भारी बर्फबारी से हिमखंडों को गिरना जारी है। रविवार को घाटी के दो अलग-अलग जगहों पर विशालकाय हिमखंड गिरे हैं। इससे भारी नुकसान हुआ है। जिला मुख्यालय केलांग से किलाड़ को जोड़ने वाले रोड पर बना बीआरओ का 80 फुट लंबा वैली ब्रिज भी ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन

ठंका नाले पर बना यह पुल किलाड़ घाटी को जोड़ता है, लेकिन पहाड़ी से गरा विशाल हिमखंड से पुुल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, तांदी संगम के समीप तांदी पुल के पास हिमखंड खिसकने से चार ढाबे और एक रेन शेल्टर दब गया है। हालांकि इस घटना में किसी तरह का जानी का नुकसान नहीं हुआ है। करीब एक सप्ताह बाद फोन सेवा बहाल होने के बाद गौशाल गांव के रोहित ने अमर उजाला को बताया कि तांदी पुल में हिमखंड गिरने से चार ढाबों के साथ यहां बना एक रेन शेल्टर बर्फ के नीचे दब गया है। राजस्व अधिकारी रविंद्र ने बताया कि घाटी के कई हिस्सों से हिमखंड गिरने की लगातार सूचना मिल रही है। एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम ने बताया कि किलाड़ को जोड़ने के लिए इंका नाले पर बना करीब 80 फुट लंबा बीआरओ के पुल पर हिमखंड गिरा है। उन्होंने कहा कि लाहौल के तमाम पंचायतों में हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। सड़कें बंद होने से किसी आपदा की घड़ी में रेस्क्यू कार्य प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें