फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए आवेदन करें युवा मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की सोमवार को मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक डॉ .लाल सिंह ने की। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र की ओर से पिछले माह में किए कार्यक्रमों पर समीक्षा की गई। आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
विज्ञापन

जिला युवा समन्वयक ने कहा कि हर वर्ष नेहरू युवा केंद्र राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले युवक मंडलों को पुरस्कार देता है। इसके लिए जिला स्तर पर मार्च महीने तक आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे जिले से युवक मंडल इस पुरस्कार के लिए अपनी फाइलें कार्यालय में जमा कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि फरवरी माह में पूरे जिले में विभिन्न खंडों के स्वयंसेवियों के सहयेाग से पौधरोपण, स्वच्छता कार्यक्रम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण, नशा निवारण, सड़क सुरक्षा सप्ताह, रक्तदान आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नेहरू युवा केंद्र की ओर से निर्धारित 35 कार्यों के आधार पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लेखाकार नेहरू युवा केंद्र केवल गिरी महंत, जिला संयोजक सहभागिता परियोजना बीजू, अध्यापिका व्यवसाय प्रशिक्षण केंद्र शीतल, यशवंती, भावना, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी पूर्ण चंद, नैना, दुर्गा व रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें