फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच में उठीं पानी से जुड़ी सबसे ज्यादा समस्याएं

विज्ञापन
जनमंच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र मनाली में हुए जनमंच में सबसे अधिक समस्याएं पानी से जड़ी हुई आई। कार्यक्रम में वन मंत्री को आना था। लेकिन जरूरी कार्य के चलते उनकी जगह जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी कुल्लू यूनुस ने की। कड़ाके की ठंड के बाद भी सैकड़ों लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायसन में रविवार को हुए जनमंच में ग्रामीणों ने पेयजल के साथ सिंचाई की समस्याओं को रखा। घरों में पानी नहीं आने के साथ सिंचाई के लिए बनी कूहलें सूख गई और किसान परेशान हैं। ग्राम पंचायत रायसन, बैंची, शिरढ़, देवगढ़, मंडलगढ़, हुरंग, पिछलीहार, दुआड़ा, कटराईं और ग्राम पंचायत हलाण-द्वितीय के निवासियों की समस्याओं का निवारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की कुल 127 समस्याओं की सुनवाई की गई। इनमें से 67 शिकायतें जनमंच से पहले ही ई-समाधान से प्राप्त की गई थीं, जबकि 60 जनसमस्याएं मौके पर ही उठाई गईं। 127 जनसमस्याओं मेें से करीब 105 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। उपायुक्त ने अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली हाईवे को चौड़ा करने के कार्य से क्षेत्रवासियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए कुल्लू और मनाली के एसडीएम अगले हफ्ते संभवत बुधवार को पतलीकूहल के बीडीओ कार्यालय में नेशनल हाईवे अथॉरिटी और गावर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी मुद्दों के समाधान पर चर्चा की जाएगी तथा ठोस कदम उठाए जाएंगे। वन विभाग की मेहा-गुआड़ सड़क को लोक निर्माण विभाग को सौंपने के संबंध में संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। दुआड़ा, डोभी, कटराईं और साथ लगते गांवों के लिए सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग विधायक प्राथमिकता योजना के तहत एक बड़ी योजना की डीपीआर तैयार कर रहा है। इस दौरान जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, मंजरी नेगी, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, मनाली भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह, अन्य पदाधिकारी, एडीएम अक्षय सूद, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, डीआरडीए परियोजना अधिकारी सुरजीत सिंह ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवार भवन के लिए पांच लाख का प्रावधान
पिछलीहार के पटवार भवन के लिए करीब पांच लाख रुपये का प्रावधान किया जाएगा। जिलाधीश ने हाई स्कूल नेरी, आयुर्वेदिक औषधालय कुकड़ी, प्राथमिक पाठशाला फोजल से संबंधित मामलों को भी जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें