दिवाली के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अस्पताल की बर्न यूनिट में किया छह बिस्तरों का इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। दिवाली उत्सव में आग की घटना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने बर्न यूनिट के साथ सर्जन चिकित्सक को भी सतर्क रहने को कहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय अस्तपाल कुल्लू में छह बिस्तरों की व्यवस्था की है। आवश्यकता पड़ने पर बिस्तरों की संख्या को बढ़ाया भी जाएगा। सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है और इसके लिए अस्पताल के सर्जन को भी सतर्क रहने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पटाखों और आतिशबाजी आदि ज्वलनशील पदार्थ से दूर रखें।
दिवाली में क्या करें।
-सुनिश्चित करें कि जहां पटाखे बगैरह चलाना है, वहां पर कोई ज्वलनशील पदार्थ न हो।
यदि है तो उसे वहां से हटा दें।
-पटाखों के पैकेट पर दी गई सावधानियों को अवश्य पढ़ें।
-जब पटाखों को चलाएं तो खुली जगह में जाएं और इन्हें चलाते समय दूरी बनाए रखें।
-ध्यान रखें कि आग लगाते समय पटाखा आपके हाथों से दूरी हो।
किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए पानी को नजदीक रखें
सूती कपड़ों के साथ जूते और चप्पल पहन कर रखें
जलने पर ठंडा पानी डालें और तब तक डालते रहें जब तक जलन कम न हो जाए
-ज्यादा चोट पर 108 नंबर पर कॉल करें
......बाक्स
क्या न करें:
-रिहायशी इलाकों, भीड़ और तंग जगहों पर पटाखें न चलाएं।
-पटाखों को कांच की बोतल या टिन के डिब्बे में न जलाएं यह खतरनाक हो सकता है।
-पटाखों को हाथ में पकड़ कर कभी न चलाएं।