फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड स्तरीय खेलों में करटाह जोन रहा आल रांउडर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिभी में खंड स्तरीय प्राथमिक 25वीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में इलाके के सैकड़ों खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बंजार तारा चंद कौशल ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग के खो-खो में गुशैणी जोन प्रथम और चनौन जोन दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में बंजार ने बाजी मारी जबकि चनौन दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में मंगलौर प्रथम तथा करटाह द्वितीय, कबड्डी के छात्र वर्ग में करटाह पहले तथा सैंज दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी छात्रा वर्ग में सैंज प्रथम और लारजी दूसरे, बैडमिंटन में करटाह जोन ने दोनों वर्ग में जीत हासिल की। चनौन जोन को दूसरा स्थान मिला। लोकनृत्य में मंगलौर प्रथम तथा चनौन दूसरे, समूहगान में गुशैणी प्रथम व करटाह दूसरे, एकलगान में करटाह प्रथम व चनौन दूसरे, भाषण में मंगलौर प्रथम तथा बंजार ने दूसरा स्थान पाया। पूरी प्रतियोगिता में करटाह जोन को आल राउंडर के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर पीटीएफ बंजार के अध्यक्ष जीवन सिंह संधु, उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, महासचिव छापे राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष कर्मदत्त, प्रेस सचिव मोहन लाल, जिला महासचिव बिहारी लाल परमार, पीटीएफ सैंज अध्यक्ष सब्जा राम, महासचिव रामदेव, कोषाध्यक्ष कादशी राम, उषा ठाकुर, बंजार भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, जगदीश चंद समेत कई स्कूलों के अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें