अमर उजाला बयूरो
मनाली (कुल्लू)। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय साहित्य उत्सव में मेजबान स्कूल को ओवरआल का खिताब मिला है। एलएसएस कुल्लू दूसरे और डीएवी मौहल तीसरे स्थान पर रहा। जिला स्तरीय साहित्य उत्सव में जिले के 10 स्कूलों के 195 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हिंदी सामूहिक गायन में डीपीएस मनाली प्रथम, डीएवी मौहल और एलएमएस तीसरे स्थान पर रहा है।
हिंदी नारा लेखन में एलएसएस के सूर्यवंशी पहले, डीपीएस की अदिति नाग दूसरे और जॉन वेेसली नग्गर ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। अंग्रेजी नारा लेखन में केंब्रिज मौहल की अनुपमा, डीपीएस की अदिति तोमर तथा एलएसएस की दीक्षा ने बाजी मारी। लघु नाटिका में डीएवी मोहल पहले, एलएमएस कलेहली दूसरे और एसएमएस कुल्लू तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में एलएमएस कलैहली पहले, डीपीएस मनाली दूसरे डीएवी मोहल तीसरे, वेस्ट्रन गीत में एलएमएस की अवंतिका पहले, डीपीएस की आशा दूसरे, केंब्रिज कुल्लू की वसुंधरा तीसरे स्थान पर रही। इंग्लिश राइटिंग में एलएसएस की गौरी, डीएवी मौहल की साक्षी और केंब्रिज कुल्लू की सारा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जॉन वेसली नग्गर के एंडी, अंशुल, डीएवी मौहल के अभय व प्रणव तथा डीपीएस मनाली के सुनील व विनित तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल की निदेशक कविता सुख राम नेगी मुख्यातिथि तथा केआर नेगी विशेष अतिथि रहे और विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अविंद्र बाली ने कहा कि कला, भाषा, संस्कृति और समाज सेवा को बढ़ावा देने तथा बच्चों को एक मंच पर एकत्रित करने के मकसद से डीपीएस स्कूल की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया।