फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात

विज्ञापन
काम करती मशीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली/पतलीकूहल। मनाली के ब्राण गांव में बादल फटने की घटना के दूसरे दिन वीरवार को भी लोगों में दहशत रही। इस बीच लोक निर्माण विभाग का अमला ब्राण डोभा संपर्क सड़क को बहाल करने में लगा रहा। दलदल के बीच पत्थर डालकर सड़क को बहाल करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन

बादल फटने के कारण टूट-फूट चुकी आइपीएच विभाग की पाइपों को पेयजल आपूर्ति के लिए फीटर समेत कई कर्मचारी डटे रहे। सड़क बहाल में हो रहे विलंब के चलते तोड़ी गई नाशपाती को सब्जी मंडी तक पहुंचाने के लिए नेपाली मजदूरों का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन नाले की बाढ़ में कई नालियां, पुलियां और रास्ते बह गए हैं। इससे नाशपाती ले जा रहे मजदूरों समेत स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी हीरालाल भारद्वाज, पन्ना लाल भारद्वाज, राकेश, चमन, प्रेम और शेर सिंह नेे बताया कि बादल फटने के बाद दलदल की वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर को आधे घंटेे की मूसलाधार बारिश से लोग फिर से आशंकित हो गए थे। उधर, लोनिवि के एसडीओ पवन राणा ने बताया कि देर शाम तक इस रोड को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। एसडीएम रमन घरसंगी का कहना है कि ब्राण में जनजीवन को बहाल करने के लिए सभी विभाग मुस्तैदी से लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें